Wednesday 4th of November 2026 01:16:17 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jan 2025 6:51 PM |   490 views

एनसीसी साइक्लोथोन दल 18 जनवरी को आगरा पहुंचेगा

आगरा- उत्तर प्रदेश एनसीसी के 15 सदस्यीय साइक्लोथोन दल 18 जनवरी 2024 को आगरा पहुंच रहा है जिसमें 5 गर्ल्स कैडेट्स भी है। इस दल का नेतृत्व ब्रिगेडियर एन एस चारग, सेना मेडल, ग्रुप कमांडर एनसीसी आगरा ग्रुप के द्वारा किया जा रहा है साथ ही साइक्लोथोन यात्रा दल का हौसला अफजाई एवं उत्साहवर्धन करने के लिए दल के साथ एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के एडीजी मेजर जनरल विक्रम कुमार भी साथ चल रहे हैं।

यह दल 1 जनवरी 2025 को प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम की ऐतिहासिक स्थल मेरठ से 2025 किमी की 18 दिवसीय साइकिल यात्रा पर निकली है जो उत्तर प्रदेश के 1857 की क्रांति के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलो पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते एवं नगर वासियों को जानकारी देते हुए चल रही है। इस दल के द्वारा प्रतिदिन औसतन 113 किमी की यात्रा की जा रही है।

इस 18 दिवसीय साइक्लोथोन यात्रा दल को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की श्रृंखला में आयोजित एनसीसी पी एम रैली के दौरान फ्लैग इन किया जाएगा।

Facebook Comments