Wednesday 4th of November 2026 01:19:48 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Dec 2024 5:13 PM |   508 views

30 दिसंबर को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन

कुशीनगर -जिला सेवायोजन अधिकारी, संजय कुमार ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, जनपद-कुशीनगर एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में स्व० विजय प्रताप नारायण सिंह, स्मारक मैदान, साखोपार, कुशीनगर में 30 दिसम्बर 2024 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है|
 
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेगें।
 
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई०टी०आई० उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है।
 
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 20 से 25 कम्पनियों के आने की सम्भावना है, जो विभिन्न पदों पर चयन करेगी। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल- rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार ऑनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते है।
 
सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, फोटो, आधार कार्ड एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे स्व० विजय प्रताप नारायण सिंह स्मारक मैदान, साखोपार, कसया, कुशीनगर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है।
 
इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही होगा।
 
 
 
 
Facebook Comments