Wednesday 4th of November 2026 01:20:13 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Dec 2024 5:16 PM |   677 views

स्वच्छकार पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

देवरिया- सिविल जज (सी.डी.) विवेक कुमार सिंह-II ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय में अंशकालिक स्वच्छकार के दो पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर मानदेय नवीन शासनादेश के तहत 6000 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 8,840 रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
 
चयन समिति की रिपोर्ट दिनांक 26 नवंबर 2024 के अनुसार, स्वच्छकार पद हेतु पूर्व में जारी विज्ञप्ति संख्या-01, दिनांक 01 दिसंबर 2022, को निरस्त कर दिया गया है। अब इन पदों पर नियुक्ति के लिए नवीन विज्ञप्ति जारी की गई है।
 
जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की आयु 01 जुलाई 2024 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी के लिए कक्षा 6 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यदि किसी व्यक्ति ने पूर्व में किसी विभाग या कार्यालय में स्वच्छकार के रूप में कार्य किया है, तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। इसके समर्थन में अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
 
आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थी को अपने शैक्षणिक, जाति, आवासीय और अनुभव प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। इसके अतिरिक्त, यह शपथ-पत्र देना होगा कि उनके विरुद्ध किसी न्यायालय में कोई दाण्डिक वाद लंबित नहीं है और न ही उन्हें किसी न्यायालय द्वारा कभी दण्डित किया गया है।
 
आवेदन पत्र सिविल जज, जनपद न्यायालय के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक के माध्यम से दिनांक 17 दिसंबर 2024, सायं 4:30 बजे तक जमा किया जा सकता है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। लिखित अथवा मौखिक परीक्षा हेतु बुलाए गए अभ्यर्थियों
Facebook Comments