Monday 7th of September 2026 06:16:26 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Nov 2024 6:23 PM |   450 views

अगली बार करहल में खिलेगा कमल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उपचुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि यह सरकार के सुशासन और कल्याणकारी नीतियों के कारण है। योगी ने कहा कि पीएम मोदी की दूरदर्शिता और नेतृत्व ने हमें जीतने में मदद की है।
 
उन्होंने कहा कि जनता ने पीएम मोदी की दूरदर्शिता और नीतियों पर अपना भरोसा दिखाया है। मैं सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा के परिणाम आए हैं और विभिन्न राज्यों में उपचुनाव के परिणाम भी स्पष्ट हुए हैं। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा गठबंधन ने 7 सीटें जीती हैं। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को जाता है। 
 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र की इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए जनता-जनार्दन का अभिनंदन किया। सीएम योगी ने पोस्ट पर फिर चेताया कि एक हैं तो ‘सेफ’ हैं।
 
योगी ने कहा कि कुंदरकी में राष्ट्रवाद की विजय है। ये विरासत और विकास की विजय है। हर व्यक्ति को अपने जड़ और मूल की याद आती है। मुझे लगता है कि जो भूले भटके रहे होंगे उन सबमें, किसी को अपना गोत्र याद आया होगा किसी को अपनी जाति याद आई होगी। कुंदरकी की विजय बताती है कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी कहां जाने वाली है।
 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कटहरी में कमल खिला दिया करहल में भी कमल खिलाएंगे, आज कमल नहीं खिल पाया लेकिन 27 में वहां भी कमल खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि आज जनता ने भाजपा को जो अपना आशीर्वाद दिया है वो असाधारण है। 27 का सेमीफाइनल कहने वाले आज चारों खाने चित हो गए। फर्जी PDA, परिवार डेवलपमेंट एजेंसी चलाने वाली सपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। 
 
 
 
 
Facebook Comments