Saturday 19th of September 2026 05:34:05 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Nov 2024 6:09 PM |   932 views

पिंक रोजगार मेला 18 नवंबर को

कुशीनगर -जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय,कुशीनगर के तत्वावधान में शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय, अहिरौली कुसम्ही, रामकोला, कुशीनगर के परिसर में 18 नवम्बर 2024 को एक दिवसीय पिंक रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है|
 
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेगें। 
 
उन्होंने बताया कि इस पिंक रोजगार मेले में स्नातक एवं परास्तानक उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु की केवल महिला अभ्यर्थी ही सम्मिलित हो सकती है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 05 सें 06 कम्पनियां प्रतिभाग करेगीं। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक महिला अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकती हैं।
 
सभी महिला अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय, अहिरौली कुसम्ही, रामकोला, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकती है।
 
इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है।
Facebook Comments