Thursday 24th of September 2026 03:31:13 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Nov 2024 4:48 PM |   560 views

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को सांस्कृतिक विरासत की जानकारी मिली

झाँसी -आज  बाल दिवस के अवसर पर राजकीय संग्रहालय झांसी में बच्चों को लिये विशेष भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन अभियान चलाया गया। जिसमें झांसी सहित अन्य जनपदों के स्कली बच्चे इस अभियान का हिस्सा बने और संग्रहालय में 25 स्कलों के 1480 (एक हजार चार सौ अस्सी) छात्र/छात्राओं एवं 210 गुरूजनों ने अपनी कला संस्कृति और विरासत को जाना।
 
संग्रहालय पधारने वाले विद्यालयों में महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल शंसी, चेतना पब्लिक स्कूल दतिया मध्यप्रदेश, जेपी कान्वेन्ट स्कूल, झांसी, पी.एन. कान्वेन्ट स्कूल नन्दनपुरा झांसी, मदर सीता पब्लिक स्कूल, झांसी, सिलिंग हाउस, कानपुर, सरस्वती विलेज इण्टर कालेज बिजौली झांसी एवं लवकुश ज्ञान मन्दिर बड़ागांव झांसी आदि सहित कुल 25 विद्यालयों ने संग्रहालय का भ्रमण किया। 
 
संग्रहालय भ्रमण पर आये छात्र/छात्राओं को कला एवं संस्कृति के सम्बन्ध में उप निदेशक डॉ0 मनोज कुमार गौतम द्वारा व्याख्यान के माध्यम से जानकारिया प्रदान की गयी। छात्र/छात्राओं एवं गुरूजनों ने संग्रहालय आकर प्रसन्नता व्यक्त किया और कहा कि अपनी संस्कृति विरासत की जानकारी पाकर आज बाल दिवस के अवसर आना सफल और सार्थक रहा।
 
उन्होने यह भी कहा कि सिर्फ बाल दिवस ही नहीं बल्कि हम अन्य दिवसों में और बच्चों को संग्रहालय का भ्रमण कराकर उन्हें अपनी संस्कृति से परिचय करायेगें। 
Facebook Comments