Sunday 25th of October 2026 12:00:22 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Oct 2024 4:51 PM |   387 views

मिठाइयों की दुकानों का सघन निरीक्षण, बासी और हानिकारक मिठाइयाँ की गई नष्ट

देवरिया- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, देवरिया के नेतृत्व में विशेष सचल दल द्वारा दीपावली और अन्य आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत नगरपालिका क्षेत्र देवरिया स्थित मिठाई की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान अत्यधिक रंग और एल्युमीनियम वर्क युक्त तथा बासी मिठाइयाँ पाए जाने पर विभिन्न प्रतिष्ठानों से लगभग 12 किलोग्राम मिठाइयाँ, जैसे लड्डू, पतीसा, और छेना मिठाई को नष्ट कराया गया। इस कार्यवाही में प्रेमचंद्र, मानवेंद्र कुमार, राजू पाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में शामिल रहे।
 
इसी क्रम में, भाटपार रानी तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा, बरहज तहसील में श्रीराम यादव, और रुद्रपुर तहसील में नेहा त्रिपाठी द्वारा भी सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।
Facebook Comments