Sunday 25th of October 2026 08:39:25 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Oct 2024 4:25 PM |   669 views

360 किलो ग्राम पनीर को जब्त कर किया गया नष्ट

सुलतानपुर-आगामी त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में फूड सेफ्टी एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग, सुलतानपुर के सहायक आयुक्त(खाद्य-II) अजीत कुमार एवं उनकी टीम द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की सूचना पर पिछली रात्रि को एक चार पहिया दुग्ध वाहन यूपी 36 टी 9768 को पकड़ा गया, जिसमें 210 किलो ग्राम खराब गुणवत्ता कि पनीर (जिसमें से दुर्गंध आ रही थी) को पकड़ा गया। साथ ही साथ पुलिस की मदद् से आर्डरकर्ता रिजवान के घर से 150 किलो ग्राम खराब गुणवत्ता की पनीर बरामत की गयी। 
 
फूड सेफ्टी टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर उक्त वाहन को जब्त किया गया। उक्त वाहन सत्यम डेयरी अमेठी से जनपद सुलतानपुर के आर्डरकर्ता रिजवान के यहां आपूर्ति हेतु आ रहा था।
 
सहायक आयुक्त(खाद्य-II) अजीत कुमार एवं उनकी टीम द्वारा खराब गुणवत्ता के बने पनीर के दो नमूनें एकत्र किये गये, एक वाहन से दूसरा रिजवान के घर से, उक्त जब्त वाहन को कोतवाली देहात परिसर लाया गय|
 

जिसे उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी, सीओ सिटी प्रशान्त सिंह के सहयोग से अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा उपलब्ध करायी जे.सी.बी. मशीन से गडढ़ा खोदकर पर्यावरण पार्क के बगल हथियानाला के पास जमीन में नष्ट कर दिया गया तथा आपूर्तिकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये।

 
इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा, फूड सेफ्टी ऑफिसर संदीप यादव, दीपक पटेल आदि उपस्थित रहे। 
Facebook Comments