Sunday 25th of October 2026 02:19:06 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Oct 2024 6:21 PM |   390 views

आलू बीज का वितरण किया गया

देवरिया – वित्तीय वर्ष 2024- 25  में निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा 100 क्विंटल कुफरी सिंदूरी ( F 1) प्रजाति का बीज जनपद देवरिया को प्राप्त हुआ है । जनपद में पूर्व से पंजीकृत कृषकों के मध्य शासन से निर्धारित दर पर विक्रय किया गया है । 
 
वितरण के समय जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह द्वारा कृषकों को f 1 प्रजाति के आलू बीज से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई । तथा अगले वर्ष इस बीज को फसल उत्पादन में प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया । 
 
रणजीत सिंह द्वारा आलू की फसल में मिनी स्प्रिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर प्रयोग करने हेतु किसानों को सलाह दी गई। आलू की फसल में प्रयोग होने वाले कीटनाशक , उर्वरक इत्यादि का प्रयोग मिनी स्प्रिंकलर के माध्यम से प्रयोग करने की सलाह दी गई। 
 
उद्यान अधिकारी राम सिंह द्वारा सभी कार्यरत प्रभारियों का संपर्क सूत्र किसानो को उपलब्ध कराया गया । जिससे समय-समय पर फसल से संबंधित कोई भी जानकारी  किसान आसानी से प्राप्त कर सके । 
 
उक्त अवसर पर पत्रिका सिंह प्रभारी राष्ट्रीय कृषि विकास योजना , सुशील शर्मा प्रभारी 4401 / आलू उद्यान तथा प्रभारी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना , रणजीत सिंह व कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Facebook Comments