Tuesday 8th of September 2026 05:27:57 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Oct 2024 5:29 PM |   633 views

11वीं उत्तर प्रदेश पुलिस मलखम्भ प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया गया

गोरखपुर -आज 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के खेल ग्राउण्ड पर 11वीं उत्तर प्रदेश पुलिस मलखम्भ प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया गया। 
 
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहआयोजन सचिव/सेनानायक आनन्द कुमार आई.पी.एस.  द्वारा कबूतर आजाद कर के किया गया।
 
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की कुल 11 निम्नलिखित टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमें कुल लगभग 321 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
 1- पीएसी पश्चिमी जोन
2- गोरखपुर जोन
3- मेरठ जोन
4- बरेली जोन
5- प्रयागराज जोन
6- पीएसी मध्य जोन
7- लखनऊ जोन
8- वारणसी जोन
9- कानपुर जोन
10- पीएसी पूर्वी जोन
11- आगरा जोन
 
 इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक ए0के0 श्रीवास्तव, प्रभारी शिविरपाल अमरनाथ यादव, सुबैदार सैन्य सहायक धर्मेंद्र सिंह सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 
 
प्रभारी शिविरपाल  अमरनाथ यादव द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को पुष्प गुच्छ देकर व कैप पहना स्वागत करते हुऐ खिलाडियों को खेल भावना से खेल में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।
 
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि द्वारा आगमन करने वाली सभी टीमों को प्रतियोगिता के दौरान उन्हें अच्छे प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया। 
 
इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान पीएसी मध्य जोन टीम के द्वारा डेमोंश्ट्रेशन में मलखम्भ के 07 फार्मेशन का प्रदर्शन किया गया।
 
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकगण में  रामानन्द यादव,  सरमू यादव, मन्नान खान अभिषेक शुक्ला, भरत कुमार, सीमा विश्वकर्मा, उद्घोषक कुमार दीपक, मीडिया सेल से शोएब रजा एवं जी शाखा से सत्यवान यादव तथा संजीत चौधरी  का सराहनीय योगदान रहा।
Facebook Comments