Saturday 7th of November 2026 12:00:14 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Oct 2024 4:47 PM |   432 views

बाहरी कंपनियों के प्रतिनिधियों के माध्यम से बीज की बुकिंग न करें

संत कबीर नगर- जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव द्वारा किसानों की सूचनाओं के आधार पर  उमरिया बाजार, दौलतपुर धनघटा का औचक निरीक्षण किया गया। 
 
निरीक्षण में रामदीन पुत्र राधेश्याम के मकान में गेहूं की प्रजाति RBM 203 के 144 बैग(21.60 कुंतल), सरसों की प्रजाति RBM 19 की 61 पैकेट 30.5 किलोग्राम पाया गया।
 
उक्त बीज RBM seed,30-2/14 east sudha nagar behind Govt. School old safil guda Malkangiri District Mehchal. Hyderabad 500056 कंपनी की है।
 
संबंधित कंपनी से बीज प्राधिकार पत्र की मांग की गई उनके द्वारा अभिलेख उपलब्ध न किए जाने के पर बीज का नमूना संग्रहीत कर बीज को रामदीन पुत्र राधेश्याम के मकान के एक कमरे में  सील्ड कर दिया गया तथा उसकी सिक्योरिटी राधेश्याम को दी गई। कार्रवाई के समय वहां कन्हैया यादव, आयुष यादव ग्राम ननि्हया आदि उपस्थित थे।
 
जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के किसान भाइयों से अपील किया है कि जनपद में गांव-गांव में घूम कर कंपनियों द्वारा सर्वे किया जा रहा है, सर्वे कर  बीज की मांग बुक की जा रही है, ऐसी कंपनियों से सावधान रहें। बाहरी कंपनियों के प्रतिनिधियों के माध्यम  से बीज की बुकिंग न करें, और न ही बीज का क्रय करें।
 
इस प्रकार की किसी प्रकार की सूचना आपके संज्ञान में आती है तो जिला  कृषि अधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को तत्काल सूचित करें।
Facebook Comments