Sunday 21st of September 2025 12:34:15 PM

Breaking News
  • 24 घंटे में US वापस  आ जाए ,H1 -B वीजा वाले कर्मचारियों को बिग टेक कंपनियों की वार्निग |
  • गरबा  में एंट्री पर विश्व हिन्दू परिषद का नया नियम – केवल हिन्दुओ का प्रवेश |
  • अब रेल नीर 14 रु का हुआ | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Oct 2024 5:32 PM |   299 views

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और शास्त्री जी के विचारो को आत्मसात करे युवा – राम सिंह

देवरिया – आज जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के परिसर में हर्षौल्लास के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री, ईमानदार ,सादगी के प्रतीक स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई | 

जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप अपने विचारों में  परिवर्तन कर  अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं| आज के युवाओं को राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को आत्म सात करना चाहिए | जो राष्ट्र और समाज का  विकास करने में सहायक साबित होंगे |

राम सिंह द्वारा कार्यालय परिसर में आम के विभिन्न प्रजातियों के पौध- रोपण के साथ -साथ साफ -सफाई भी किया गया |

उक्त अवसर पर पत्रिका सिंह ,विनोद कुमार ,सतीश ,छांगुर , नेबूलाल ,गिरिजा शंकर ,जय किशुन आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |

Facebook Comments