Wednesday 4th of November 2026 06:28:04 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Oct 2024 4:41 PM |   1804 views

पीएचडी के लिए मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में सत्र 2024-25 के लिए पीएच0 डी0 प्रवेश सूचना विवरणिका का आज  कुलपति सत्यकाम ने विमोचन  किया।
 
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा समय-समय जारी रेगुलेशन और निर्देशों के अनुसार रेगुलर मोड में पीएच0 डी0 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2024 मंगलवार से प्रारम्भ हो गया।
 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन और प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है, जबकि विलंब शुल्क के साथ 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक तक आवेदन किया जा सकता है।।
 
उक्त सूचना डॉ0 प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक, उ0 प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के क्षेत्रीय केन्द्र, गोरखपुर ने दिया। डॉ0 प्रवीण ने बताया कि पीएच0 डी0 प्रवेश में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रवेश परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
 
उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाइन आवेदन विवरण में त्रुटि संशोधन अवधि 7 से 12 नवम्बर 2024 तक किया जा सकता है।। प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नवम्बर के तृतीय सप्ताह में अपलोड कर दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 23 नवम्बर 2024 निर्धारित किया गया है।
 
पीएचडी प्रवेश परीक्षा समिति के संयोजक प्रोफेसर पी के पांडेय ने बताया कि प्री-  पीएचडी प्रवेश परीक्षा में इस बार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 14 विषयों कंप्यूटर विज्ञान, न्यूट्रीशन फूड एंड डाइटेटिक्स, पत्रकारिता एवं जनसंचार, वाणिज्य, मध्ययुगीन और आधुनिक इतिहास, व्यवसाय प्रशासन और व्यवसाय प्रबंधन, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत और प्राकृत भाषा, सांख्यिकी, हिंदी और आधुनिक भारतीय भाषाएं, भूगोल, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व, गणित तथा जंतु विज्ञान में निर्धारित 40 सीटों में प्रवेश देगा।
 
प्रवेशार्थियों की सुविधा के लिए ई-प्रोस्पेक्ट्स विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। प्रत्येक विषय में सीट का विवरण वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
Facebook Comments