Wednesday 4th of November 2026 03:42:00 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Sep 2024 4:23 PM |   763 views

03 अक्टूबर को स्टॉल लगाकर उच्च गुणवत्ता युक्त बीज का निःशुल्क किया जाएगा वितरण

देवरिया- जिला उद्यान अधिकारी ने कृषकों को अवगत कराया हैं कि जनपद में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु संकर शाकभाजी कार्यक्रम (टमाटर, फूलगोभी, पातगोभी, लौकी, करेला, तरोई, कद्दू शिमला मिर्च, खीरा एवं मसाला कार्यक्रम संकर मिर्च के बीज वितरण हेतु इम्पैनल्ड फर्म/कम्पनी/संस्थाएं द्वारा 03 अक्टूबर को राजकीय पौधशाला भुजौली कालोनी के टीनशेड में स्टॉल लगाकर उच्च गुणवत्ता युक्त बीज का वितरण निःशुल्क किया जायेगा।
 
इच्छुक कृषक बन्धु खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति दो फोटो एवं मोबाइल नम्बर के साथ कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी देवरिया में योजना प्रभारी पत्रिका कुमार सिंह, उ०नि० को  01 एवं 02 अक्टूबर, 2024 से पूर्व प्रपत्र दें सकतें है|
 
ताकि विभागीय वेबसाइट www.dbt.uphorticulture.in पर पंजीकरण कराते हुए कृषक की इच्छा के अनुसार बेहतर गुणवत्ता का बीज प्राप्त कर सकें। इच्छुक कृषक अपने अभिलेखों के आधार पर जनसेवा केन्द्रों पर स्वयं भी पंजीकरण करा सकतें है।
Facebook Comments