Saturday 7th of November 2026 12:33:39 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Sep 2024 5:52 PM |   1222 views

एक्स-एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर दिव्यांशु कुमार चौधरी का एनसीसी स्पेशल एंट्री से आर्मी में ऑफिसर बनने का सपना पूरा हुआ”

आगरा -आरबीएस कॉलेज आगरा के एक्स-एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर दिव्यांशु कुमार चौधरी का एनसीसी स्पेशल एंट्री से आर्मी में ऑफिसर बनने का सपना पूरा हुआ ।

कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट एसपी मौर्य ने बताया कि दिव्यांशु कुमार चौधरी 2020 से 2023 तक आरबीएस कॉलेज में एनसीसी के सक्रिय कैडेट रहते हुए 2022 में गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ की परेड में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था ।  2023 में इन्हें एनसीसी आगरा ग्रुप का बेस्ट एनसीसी कैडेट चुना गया था | वर्तमान में इनका चयन एनसीसी स्पेशल एंट्री द्वारा आर्मी में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है ।

इनकी इस उपलब्धि से 2 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल परितोष विभु, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल दीपेंद्र सिंह एवं प्राचार्य प्रोफेसर विजय श्रीवास्तव ने खुशी जताई एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

आरबीएस कॉलेज के वर्तमान एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर यश कनौजिया, अंडर ऑफिसर आशीष बंसल, अंडर ऑफिसर सपना मिश्रा, अंडर ऑफिसर कनिष्का पाल, कंपनी क्वार्टर मास्टर संध्या एवं कैडेट्स में ऊर्जा की लहर दौड़ गयी है ।

Facebook Comments