Tuesday 22nd of September 2026 04:47:57 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Sep 2024 5:17 PM |   568 views

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगोष्ठी में डा राकेश श्रीवास्तव आमंत्रित

गोरखपुर। भोजपुरी अध्ययन केंद्र ,कला संकाय काशी हिंदू विश्वविद्यालय और हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में भोजपुरी जनपद : भाषा सृजन और कला विषयक  दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 28 एवं 29 सितंबर को वाराणसी में  आयोजित हो रहा है जिसमें अन्य देश के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं |

इस संगोष्ठी में गोरखपुर के सुप्रसिद्ध लोक गायक डॉ राकेश श्रीवास्तव “भोजपुरी लोकगीत गायन के विविध रूप” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे ।

यह जानकारी भोजपुरी अध्ययन केंद्र कला संकाय काशी हिंदू   विश्वविद्यालय,वाराणसी  के समन्वयक प्रो प्रभाकर सिंह ने दी है।

Facebook Comments