Saturday 7th of November 2026 12:33:21 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Sep 2024 5:36 PM |   341 views

बच्चों को भी विधि की जानकारी आवश्यक-एडीजे

संत कबीर नगर – जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। 
 
विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को विधि के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रत्येक व्यक्ति को कानून के विभिन्न आयामों की जानकारी के अभाव में उन्हें अपराध के सजा से मुक्त नही किया जा सकता है।
 
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कई छात्र/छात्राओं के सवालों का जवाब देकर उनके जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने एफआईआर और जीरो एफआईआर के प्रावधानों के बारे में बताते हुए परिवाद पर दर्ज होने वाले मामलों के बारे में विस्तार से बताया। 
 
डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय ने प्राधिकरण के द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं के बारे में अवगत कराते हुए दिए जा रहे निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया।
 
इस अवसर पर मुख्य रुप से कार्यवाहक प्रधानाचार्य युनुस अख्तर खान, प्रवक्ता गिरिजानंद यादव, अब्दुल मुद्दसिर खान, अतिकुल्लाह खान, सहायक अध्यापक जयप्रकाश, विजय कुमार यादव, मोहिबुल्लाह खान, रीता द्विवेदी, मो.उमर सिद्धिकी, कमालुद्दीन, अब्दुल हक खान, विवेकानंद यादव, कलीमुल्लाह, मो. मोइज अंसारी, सदरे आलम, रूबीना बानो, गुलाम हुसैन समेत अनेक छात्र व छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
 
Facebook Comments