Sunday 25th of October 2026 10:27:15 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Sep 2024 4:49 PM |   420 views

पट्टा दिलाने के नाम पर गरीब महिला से 1.63 लाख की ठगी, लेखपाल के खिलाफ जांच के आदेश

गोण्डा-   देवीपाटन मण्डल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने पट्टा दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी लेखपाल के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं। प्रकरण शुकुलपुर, तहसील मनकापुर की निवासी मुन्नी देवी से जुड़ा है, जो एक गरीब महिला हैं। शिकायत में आरोप है कि पूर्व लेखपाल राज कुमार ने पट्टा दिलाने के नाम पर उनसे 1,63,000 रुपये की अवैध वसूली की थी और बदले में एक फर्जी पट्टा प्रमाण-पत्र दे दिया।
 
मुन्नी देवी ने कई बार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार उसकी शिकायत को एकपक्षीय तरीके से खारिज कर दिया गया। आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसे गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी गोण्डा को मुख्य राजस्व अधिकारी, गोंडा को जांच कराने के आदेश दिए हैं।
 
पीड़िता मुन्नी देवी के इस मामले की जांच मंडलायुक्त ने मुख्य राजस्व अधिकारी को सौपी है और 10 दिन के भीतर कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
 
इस कार्यवाही से गरीब और शोषित लोगों को न्याय की उम्मीद जगी है, और लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।
Facebook Comments