Sunday 25th of October 2026 10:27:54 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Sep 2024 5:27 PM |   489 views

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर, देवरिया में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम  राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार ने कहा कि आज जब हम स्वच्छता की दसवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है तो हमें संकल्पित लेकर गंदगी एवं बीमारी को दूर करने का प्रयास करना है। महात्मा गांधी का कथन है कि स्वच्छता राजनीतिक स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण है। हमें गंदगी को दूर करना है। पुरानी आदतो को बदलना है। जिससे हम स्वस्थ और हमारा समाज उन्नति कर सके। हमें स्वच्छता के साथ-साथ हरे-भरे वातावरण को भी बनाना है। हरे-भरे वातावरण से हम और अधिक स्वस्थ रह सकते है ।

अपने उद्बोधन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छ मन में स्वास्थ्य शरीर संभव है। हमें स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यावरण को संकल्पित करना है। जिसमें आने वाले वर्षो में भारत को और अधिक मजबूत और सुदृढ़ बना सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रही ।

Facebook Comments