Wednesday 4th of November 2026 05:02:52 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Sep 2024 5:48 PM |   417 views

स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे।

अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो० हरीश कुमार ने कहा कि स्वच्छता हमारे समाज एवं देश की आवश्यकता है। स्वच्छ भारत अभियान की दसवीं वर्षगाठ का उत्सव है । स्वभाव, स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता है। हमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी । जिससे अपने समाज में गंदगी को दूर कर सके ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा की शुभारंभ शपथ से किया गया। उन्होने कहा कि महात्मा गॉधी ने ऐसे देश का सपना देखा जो न केवल आजाद हो बल्कि स्वच्छ और विकसित हो । महात्मा गाँधी ने माँ भारती के लिए आजादी हासिल की।

हमें अपने देश को स्वच्छ रखकर ही माँ भारती का सम्मान करना है। यह भी प्रयास करना है कि एक कारगर उपाय कचरा प्रबन्धन का भी हो। पर्यावरण को शुद्ध रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० अभिषेक कुमार, डॉ० कमला यादव, डॉ० जनार्दन झा एवं छात्राएं मौजूद रही।

Facebook Comments