Thursday 5th of November 2026 07:22:21 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Sep 2024 4:28 PM |   385 views

पीएम-कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पम्प हेतु की गई बुकिंग को 23 सितंबर को किया जायेगा कन्फर्म

देवरिया- जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश पर उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने बताया है कि जनपद में संचालित प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत कृषकों द्वारा अद्यतन तक सोलर पम्प हेतु की गई बुकिंग को 23 सितंबर को कन्फर्म किया जायेगा जिसके मैसेज पूर्व की भांति सम्बन्धित कृषक लाभार्थी के पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर ऑनलाईन प्रेषित किए जायेगें।
 
जनपद के सभी कृषकों को उन्होंने अवगत कराया है कि अद्यतन की गई बुकिंग का कन्फर्म होने का मैसेज ऑनलाईन आपके पंजीकृत मोबाईल पर प्राप्त होने के बाद अवशेष कृषक अंश की धनराशि ऑनलाईन अथवा पोर्टल से चालान जनरेट कर इण्डियन बैंक की किसी भी शाखा में निर्धारित तिथि तक अवश्य जमा करा दे। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उप कृषि निदेशक, देवरिया के यहां सम्पर्क कर सकतें है 
Facebook Comments