Thursday 5th of November 2026 12:21:28 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Sep 2024 4:46 PM |   510 views

आई .टी .आई में चतुर्थ चरण का प्रवेश 24 सितंबर तक

कुशीनगर -प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर आलोक कुमार मौर्य ने अवगत कराया है कि जनपदम में स्थित राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तृतीय चरण के उपरान्त परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व पंजीकृत राजकीय संस्थान के अभ्यर्थी से नवीन विकल्प पंजीकृत कराने तथा राजकीय एवं निजी संसथानों हेतु नवीन आवेदनकर्ताओं से आनलाईन आवेदन 15 सितम्बर 2024 तक आमंत्रित किये गये थे।
 
ऐसे समस्त गैर चयनित अभ्यर्थियों (प्रवेश प्रक्रिया में पूर्व में पंजीकृत एवं नवीन ऑनलाइन आवेदनकर्ता) की ग्रुपवार मेरिट के क्रम में सूची सम्बंधित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को उपलब्ध करा दी गयी है। 
 
उन्होंने बताया की राजकीय एवं निजी संस्थान के अचयनित एवं अप्रवेशित सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची उनके लॉगिन में उपबलब्ध होगी, जिसके अनुसार वे नियमानुसार पूर्ण करें।
 
राजकीय संस्थानों में जनपद स्तरीय चयन के लिए अभ्यर्थी स्थायी (गृह जनपद) व स्थायी से सम्बंधित जनपद की सीटों में प्रवेश के पात्र होंगे। 
 
राजकीय संस्थानों के अभ्यर्थियों को वेबसाइट www.scvtup.in पर ” चौथे चरण के लिए रैंक पर क्लिक करने पर दो विकल्प पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी की रैंक एवं नवीन आवेदनकर्ता की रैंक प्राप्त होंगे।
 
अभ्यर्थी को उक्त विकल्पों में से अपने ऑनलाइन आवेदन की स्थिति के अनुसार पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि की प्रविष्टि करने पर उसकी रैंक प्रदर्शित होगी जिसका प्रिन्ट आउट प्राप्त कर, अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के समय जनपद में दिये गये संस्थानों एवं व्यवसायों के विकल्प के सापेक्ष उपलब्ध रिक्त सीट पर आवंटन हेतु जनपद के कार्यालय नोडल प्रधानाचार्य, से दिनांक 18.09.2024 से 23.09.2024 तक सम्पर्क स्थापित कर सकता है। अथवा जनपद के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य / कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
 
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रथमता (पूर्व पंजीकृत) गैर चयनित अभ्यर्थियों को सीट आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी तदोपरान्त उपलब्ध रिक्त सीटों के सापेक्ष (नवीन ऑनलाइन आवेदनकर्ता) की मेरिट सूची से व्यवसाय आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी।
 
निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया 2024 के अनुसार चतुर्थ चरण में राजकीय संस्थानों हेतु रिक्त सीटों पर चयन/प्रवेश जनपद स्थ्ता पर शासनादेश दिनांक 06.6.2022 में गठित समिति द्वारा दिनांक 24.09.2024 तक पूर्ण किया जायेगा।
 
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दी गयी सूचना के अनुसार उसके समस्त प्रमाण-पत्रों यथा शैक्षिक योग्यता, जाति आदि जॉचोपरान्त सही पाये जाने की दशा मे ही प्रवेश अनुमन्य किया जायेगा।
Facebook Comments