Wednesday 4th of November 2026 03:10:50 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Sep 2024 5:45 PM |   438 views

फिर दिवाली होगी बिना पटाखों वाली, दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2025 तक उत्पादन और बिक्री पर लगाई रोक

दिल्ली सरकार ने आगामी सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंध में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और राजस्व विभाग के साथ मिलकर एक कार्य योजना तैयार की जाएगी।

राय ने बयान में कहा कि पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध 1 जनवरी, 2025 तक लागू रहेगा।’ उन्होंने कहा, यह प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 21 फोकस बिंदुओं पर आधारित दिल्ली सरकार की शीतकालीन कार्य योजना का एक हिस्सा है।

इससे पहले गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि सर्दियों में शहर में प्रदूषण का स्तर चरम पर होने पर सरकार 21 सूत्री शीतकालीन कार्य योजना पर ध्यान केंद्रित करेगी। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), दिल्ली पुलिस, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) समेत 35 प्रमुख विभागों के साथ एक संयुक्त बैठक हुई। 

राय ने बताया कि बैठक के दौरान अधिकारियों ने इस साल और अधिक मजबूत योजना को लागू करने की रणनीतियों पर चर्चा की। राय ने प्रेस वार्ता में कहा, “पिछले साल की तरह, सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर सर्दियों के महीनों के दौरान जब यह चरम पर होता है।

इस बार, हम 21-सूत्रीय शीतकालीन कार्य योजना के हिस्से के रूप में नए उपायों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।” मंत्री ने कहा कि आगामी सर्दियों की तैयारी के लिए सरकार ने अपनी शीतकालीन कार्य योजना के उन्नत संस्करण पर काम करना शुरू कर दिया है। पिछले साल सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए 15 सूत्री व्यापक कार्य योजना लागू की थी|

Facebook Comments