Wednesday 4th of November 2026 02:04:06 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Sep 2024 5:20 PM |   474 views

कल एक दिवसीय रोजगार मेला का होगा आयोजन

कुशीनगर -जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर के परिसर में  10 सितम्बर 2024 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेगी।
 
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल,इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की ईवान सेक्युरिटि फंक्शन प्रा०लि०, कुशीनगर, चैतन्य इण्डिया क्रेडिट प्रा०लि०, कुशीनगर, एवं क्वेश कार्प, नोयडा की कम्पनियां प्रतिभाग करेगी।
 
इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगिन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
 
सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ दिनांक-10.09. 2024 को पूर्वान्ह 10.00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, रविन्द्रनगर धूस, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है।
 
इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है।
Facebook Comments