Tuesday 22nd of September 2026 06:20:48 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Sep 2024 5:25 PM |   400 views

देवरिया के विभिन्न बाजारों से मीट, मछली एवं अंडा की गुणवत्ता की जांच हेतु 18 नमूने किए गए संग्रहित

देवरिया- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर जनपद में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जनपद देवरिया के विभिन्न बाजारों से मीट, मछली एवं अंडा की गुणवत्ता की जांच हेतु 18 नमूने संग्रहित किए गए।
 
सलेमपुर तहसील से तीन नमूने, सदर से 02, नगर पालिका क्षेत्र देवरिया से 13 नमूने संग्रहित किए गए, जिसमें अंडे के 06 नमूने, मछली के 6 नमूने एवं मुर्गी के मांस के 05 नमूने तथा बकरे के मांस के एक नमूना जांच हेतु लिया गया। सभी नमूनों की जांच गुरुग्राम हरियाणा स्थित एनएबीएल प्रयोगशाला में किया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
सभी दुकानदारों को नियमानुसार लाइसेंस लेकर एवं साफ सफाई रख कर व्यवसाय करने के निर्देश दिए गए। सचल दल में  प्रेमचंद, श्रीराम यादव, घनश्याम वर्मा, मानवेंद्र कुमार एवं नेहा त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे।
Facebook Comments