Tuesday 22nd of September 2026 04:34:13 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Sep 2024 4:30 PM |   717 views

गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार” हेतु आवेदन करने की तिथि 30 सितंबर तक निर्धारित

देवरिया- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया है कि वर्ष 2024-25 के लिये “गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार” हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है।

उक्त पुरस्कार ऐसे महानुभावों को प्रदान किया जाना है, जिन्होने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक, न्याय, एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो या इस कार्य हेतु पूर्णतः समर्पित रहे हों, उनको सार्वजनिक रुप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था है।

उन्होने बताया कि जनपद से “गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार” के मापदण्डों को पूरा करने वाले पात्र महानुभावों के न्यूनतम एक-एक प्रस्ताव उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यो का तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ संलग्न प्रारुप में स्पष्ट आख्या एवं संस्तुति सहित शासन को 30 सितम्बर 2024 तक उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गयी है।

Facebook Comments