Wednesday 22nd of July 2026 07:42:28 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Aug 2024 5:40 PM |   433 views

लोक कला मंच के संरक्षक मनोनीत हुए डॉ राकेश

गोरखपुर-संगीत एवं लोक संस्कृति में अहम योगदान एवं अनंत समर्पण हेतु “सुर लय ताल” संस्था, लखनऊ द्वारा सुप्रसिद्ध लोकगायक डॉ राकेश श्रीवास्तव का सम्मान संत गाडगे जी महाराज सभागार, लखनऊ में किया गया |

यह सम्मान संस्थान के संरक्षक सुप्रसिद्ध संगीतकार केवल कुमार द्वारा दिया गया| संस्थान की अध्यक्ष डॉ जया श्रीवास्तव ने डॉ राकेश श्रीवास्तव को सुर लय ताल के “लोक कला मंच” का संरक्षक भी मनोनीत किया|

इस अवसर पर भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा भी उपस्थित रहे । पारंपरिक भोजपुरी गीतों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु डॉ राकेश श्रीवास्तव अमेरिका, मारिशस, ओमान , सिंगापुर एवं थाईलैण्ड में भी सम्मानित हो चुके हैं। नई पीढ़ी को लुप्त हो रहे पारंपरिक लोकगीतों से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

Facebook Comments