Saturday 7th of November 2026 01:15:12 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Aug 2024 4:50 PM |   573 views

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान मनाया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान मनाया गया ।
 
जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे। उन्होने कहा कि फाइलेरिया भारत में खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक फ़ैलनी वाली विमारी है । फाइलेरिया रोग परजीवी कमियों के कारण होता है जो रक्त चूसने वाले कीड़ो के काटने से फैलती है।
 
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि मच्छरों की ‘प्रजाति के एक कीडों जो कि रक्त चूसते है इनकी वजह से ये होता है इसमें हमारा लसिका तंत्र या लिफेटिक सिस्टम संक्रमित होता है ।
.
समाजशास्त्र के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर कमला यादव ने कहा कि लसिका तंत्र शरीर में फलूल्ड यानी द्रव पदार्थ के स्तर को संतुलित करता है । और आपके शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है ।
 
उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० जनार्दन झा डॉ० अभिषेक कुमार एवं
छात्राएं उपस्थित रही ।
Facebook Comments