Saturday 7th of November 2026 01:17:14 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Aug 2024 5:36 PM |   473 views

छात्रों के साथ जिलाधिकारी ने मेस में किया भोजन, परखी गुणवत्ता

देवरिया- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद स्थापित कर बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया तथा छात्रों के साथ दोपहर का भोजन विद्यालय के मेस में ही कर उसकी गुणवत्ता परखी। डीएम ने सभी छात्रों के अभिभावकों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए आश्वस्त किया।
 
जिलाधिकारी आज अपराह्न लगभग 1:40 पर राजकीय आश्रम पद्धति, विद्यालय मेहरौना पहुंची। उन्होंने सर्वप्रथम प्रभारी प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार सिंह से विद्यालय की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि आज 122 छात्र एवं सात अध्यापक विद्यालय में उपस्थित हैं। इसके पश्चात डीएम ने सभी छात्रों से सीधा संवाद किया। छात्रों ने विद्यालय के मेस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
 
छात्रों ने विद्यालय में नियमित फॉगिंग कराने, विद्युत की आपूर्ति बढाने की मांग की जिस पर डीएम ने उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। डीएम ने बताया कि विद्यालय में सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। फॉगिंग नियमित रूप से होगी।
 
डीएम ने छात्रों की करियर काउंसलिंग भी की तथा उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया। छात्रों ने उनसे आईआईटी, आईआईएम एवं आईएएस परीक्षा से संबंधित सवाल पूछे। डीएम ने कहा कि कभी भी असफलता के डर से नहीं डरना चाहिए बल्कि, इस डर पर काबू करना चाहिए। मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
 
डीएम ने किया मेस में छात्रों के साथ भोजन-
 
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विद्यालय के मेस में ही छात्रों के साथ दोपहर का भोजन कर उसकी गुणवत्ता परखी। डीएम ने स्वयं कतार में खड़ी होकर काउंटर से अपना भोजन लिया तथा छात्रों के साथ बैठकर खाया। मेन्यू के अनुसार आज चावल, दाल, रोटी और मिक्स सब्जी बना था।
 
इस दौरान भी वे छात्रों को प्रेरित करती रहीं। उल्लेखनीय है कि गत 5 अगस्त को विद्यालय फ़ूड प्वाइजनिंग की घटना हुई थी। डीएम ने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया तथा सभी अभिभावकों को विद्यालय में सुरक्षित परिवेश उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।
Facebook Comments