Sunday 21st of June 2026 05:00:21 AM

Breaking News
  • प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को जारी करेंगे पी. एम.किसान निधि की 23 वी किस्त|
  • उत्तराखंड में AICC प्रभारी कुमारी शैलैज़ा का कदा सन्देश चुनाव लड़ना है तो पद छोडो |
  • दिल्ली हरियाणा में नकली घी के अंतर्रजीय नेट्वर्क का भंडा -फोड़|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Aug 2024 4:06 PM |   619 views

संविदा चालक के पद पर भर्ती हेतु आवेदन 02 सितंबर से

देवरिया- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक मो० इरफान सहायक ने बताया है कि देवरिया डिपो में संविदा चालक के पद पर भर्ती हेतु आवेदन 02 सितंबर से आरम्भ होगी।  देवरिया डिपो में कुल संविदा चालकों की वर्तमान में 34 रिक्त जगह है। बसों की उपलब्धता के सापेक्ष सीटो की संख्या घटायी एवं बढ़ाई जा सकती है।
 
सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, कार्यालय देवरिया डिपो में संविदा चालक की भर्ती हेतु कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी ड्यूटी दिवस में उपस्थित होकर संविदा चालक टेस्ट हेतु आवेदन जमा कर सकते है।
 
संविदा चालक भर्ती हेतु मानक के विवरण में उन्होंने बताया है कि भारी वाहन चलाने का दो वर्ष पुराना चालक लाइसेन्स, शैक्षिक प्रमाण पत्र (आठवी पास), आधार कार्ड, उम्र 23 वर्ष 06 माह से कम न हो, लम्बाई 5 फुट 03 इंच से कम न हो तथा 02 पासपोर्ट साईज फोटो अनिवार्य है।
Facebook Comments