Friday 24th of July 2026 04:41:36 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Oct 2019 3:43 PM |   2049 views

द्रौपदी का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण

मुंबई-  दीपिका पादुकोण पौराणिक ग्रन्थ ‘महाभारत’ के महिला किरदारों इर्द-गिर्द घूमती अपनी एक आगामी फिल्म में द्रौपदी की भूमिका निभाएंगी। हालांकि फिल्म का नाम सामने नहीं अभी आया है। हाल ही में “छपाक” से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने वाली दीपिका, मधु मंतेना के साथ इस फिल्म का निर्माण करेंगी।

दीपिका ने एक बयान में कहा, “मैं द्रौपदी की भूमिका निभाने को लेकर बेहद रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है कि जीवन में एक बार ही ऐसी भूमिका मिलती है। महाभारत अपनी पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक प्रभाव के लिए लोकप्रिय है, इससे कई सबक मिलते हैं, लेकिन ये ज्यादातर पुरुष किरदारों से हैं। उन्होंने कहा, “इसे नए दृष्टिकोण के साथ बताना न केवल दिलचस्प होगा, बल्कि बहुत महत्वपूर्ण भी होगा।

हालांकि फिल्म के लिये कलाकारों का चयन अभी नहीं किया गया है। इसके अलावा निर्देशकों की तलाश भी जारी है।

Facebook Comments