Saturday 7th of November 2026 01:29:44 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Aug 2024 5:29 PM |   659 views

एक वर्षीय एवं (दो वर्षीय) का प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित

कुशीनगर – प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलोक कुमार मौर्य ने अवगत कराया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई०टी०आई०) में सत्र 2024-2025 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2024-26 (दो वर्षीय) का प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित किया गया है। चयन परिणाम के संबंध में दिशा-निर्देश निम्नवत् है-।
 
अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesd.gov.in/dte देखें। प्रथम चरण के प्रवेश की तिथि 10.08.2024 से 16.08.2024 तक (अवकाश सहित) निर्धारित है।
 
अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर क्लिक करें, एवं अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करें। यदि अभ्यर्थी का चयन हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट वह प्राप्त कर सकता है।अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिये गये मो०नं० पर चयनित अभ्यर्थी को उसके चयन की सूचना एसएमएस द्वारा दी जा रही है। चयन न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतिक्षा करनी होगी। प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बंधित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि से पूर्व सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध प्रवेश लिस्ट से जाँच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले लें।
 
अभ्यर्थी बुलावा पत्र में अंकित विचरण के अनुसार राजकीय एवं निजी संस्थान में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की स्थिति के अनुसार FREEZE (स्थिर) एवं FLOAT (विस्थापित) उपरोक्त दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करते हुए प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करानी होगी।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकता है।
Facebook Comments