Wednesday 25th of November 2026 01:05:53 PM

Breaking News
  • मोदी -मर्ज के बीच फोन पर बातचीत भारत – जर्मनी सबंधो पर चर्चा |
  • उत्तर प्रदेश चुनाव -समाजवादी पार्टी का कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव ,सीट बंटवारे पर पेच बरकरार |
  • फिर साथ आए बीजेपी -अकाली दल , पंजाब चुनाव साथ लड़ने का ऐलान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Oct 2019 9:54 AM |   1463 views

शिवकुमार से मिलने तिहाड़ पहुंचीं सोनिया

नई दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात करने बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंचीं।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया सुबह करीब नौ बजे तिहाड़ पहुंचीं । एक सूत्र ने बताया कि सोनिया कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार की खैरियत जानने के साथ साथ उनके प्रति एकजुटता प्रकट करने जेल पहुंचीं।  गौरतलब है कि धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ हफ्ते पहले गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। सोनिया ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से भी तिहाड़ पहुंचकर मुलाकात की थी।

Facebook Comments