Tuesday 16th of June 2026 05:58:54 PM

Breaking News
  • ममता बनर्जी के वफादारों ने संभाला मोर्चा ,TMC के बागी गुट को रोकने के लिए स्पीकर से मिले कीर्ति सागरिका |
  • ऑटो सेक्टर में बड़ा ऐलान अब 100%एथेनोल पर चलेगी गाडी ,नितिन गडकरी ने फाइल पर किये साइन |
  • मोरेना ट्रेन हादसा –आग के डर से भागे यात्री दूसरी ट्रेन ने रौदा|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Aug 2024 5:00 PM |   412 views

उत्तर प्रदेश में Anti-Romeo Squad Teams को फिर से सक्रिय करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया

उत्तर प्रदेश में महिलाओं से छेड़छाड़ और उनके साथ गलत व्यवहार करने वालों की अब खैर नहीं है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ दलों को पुनः सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।

हम आपको याद दिला दें कि योगी ने 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार एंटी रोमियो स्कवाड की स्थापना की थी। योगी ने साथ ही स्थानीय अधिकारियों को जिले के शीर्ष 10 अपराधियों की सूची पुलिस थानों में प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए हैं। हम आपको बता दें कि अयोध्या के दो दिवसीय दौरे के बाद अंबेडकर नगर के अपने एक दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री ने जिले में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक की।

भयमुक्त वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिला स्तर के अधिकारियों को जन सुनवाई और संवाद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आगामी चुनाव भाजपा के विकास एजेंडे और विपक्ष के विनाशकारी प्रचार के बीच मुकाबला है।’’ योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की ‘‘जाति के आधार पर समाज को बांटने और झूठी अफवाहें फैलाने की रणनीति’’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष उपचुनावों के दौरान जनता को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया और अन्य मंचों का उपयोग कर सकता है।’

मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सक्रियता से लोगों से जुड़ें और ‘‘विपक्ष के दुष्प्रचार’’ को हर मंच से दूर करें। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि लोगों के बीच जाएं और उनसे संवाद करें।

हम आपको बता दें कि राज्य में 10 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। अभी तक चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। बहरहाल, एंटी रोमियो स्कवॉड को लेकर राजनीति तेज हो गयी है।

Facebook Comments