Saturday 19th of September 2026 11:49:14 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Aug 2024 4:39 PM |   494 views

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान मनाया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे।
 
उन्होने कहा कि फाइलेरिया भारत में खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक फैलनी वाली बीमारी है। फाइलेरिया रोग परजीवी कमियों के कारण होता है जो रक्त, . चूसने वाले कीड़ो के काटने से फैलता है।
 
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि मच्छरों की प्रजाति के एक कीड़ो जो कि रक्त चूसते है इनकी वजह से ये होता है इसमे हमारा लसिक तंत्र या लिफेटिक सिस्टम संक्रमित  होता है।
 
समाजशास्त्र के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर ने कहा कि लसिका तंत्र शरीर में फलूल् यानी द्रव पदार्थ के स्तर को संतुलित करता है। और आपके शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
 
उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० जनार्दन झा डॉ० अभिषेक कुमार ए छात्राएं उपस्थित रही।
Facebook Comments