Wednesday 4th of November 2026 08:46:20 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Aug 2024 5:21 PM |   622 views

मेडिकल स्टोर में रखी औषधियों में तीन गुणवत्ताहीन संदिग्ध औषधि मिलने पर नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा गया प्रयोगशाला

गोण्डा – जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश के क्रम में जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो द्वारा मेडिकल स्टोरों पर औषधियों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता बनाये रखनें/नारकोटिक्स औषधियों की अनाधिकृत व्यक्तियों को बिक्री किये जाने पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में इटियाथोक बाजार में 03 मेडिकल स्टोरों का नियमानुसार निरीक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान 03 मेडिकल स्टोरों मदनी मेडिकल स्टोर, शिफा मेडिकल स्टोर एवं कादरी ड्रग हाउस का निरीक्षण किया गया। जिसमें जाँच के उपरांत प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों को निरीक्षण आख्या में अंकित कर प्रतिष्ठान में सुधार करने हेतु निर्देशित कर, अनुज्ञापन प्राधिकारी, देवीपाटन मंडल गोण्डा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
 
साथ ही मेडिकल स्टोर में रखी औषधियों में से 03 गुणवत्ताहीन संदिग्ध औषधि पाये जाने पर उसका नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया, तथा प्रयोगशाला द्वारा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
 
निरंतर नमूनों की सैम्प्लिंग की जा रही है ताकि अच्छी व गुणवत्ता वाली औषधियाँ जनमानस को उपलब्ध हो सके।
Facebook Comments