Saturday 7th of November 2026 02:01:41 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Jul 2024 5:01 PM |   505 views

224 चार पहिया वाहनों से निकलवाई गयी काली फिल्में, वसूला 1 लाख 12 हजार रूपये समन शुल्क

जबलपुर- पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अभियान के रूप में शहर में काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध)  समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  श्रीमति सोनाली दुबे, के मार्ग निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष कुमार शुक्ला, बैजनाथ प्रजापति एवं सगीता डामौर तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा  कार्यवाही कराते हुये 224 चार पहिया वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म निकलवाते हुये वाहन चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 1 लाख 12 हजार  रूपये समन शुल्क वसूला गया है । अधिकांशतः आपराधिक घटनाओं में डार्क काली फिल्म वाले वाहनों का उपयोग किया जाता है।

नियमानुसार फ्रंट एवं रीयर के शीशों पर 70 प्रतिशत एवं साईड के शीशों पर 50 प्रतिशत विजिबिलिटी होना चाहिये। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिको से अपील है कि, असुविधा एवं परेशानी से बचने के लिये अपने चार पहिया वाहन में लगी काली फिल्म स्वयं निकलवाते हुये यातायात नियमों का पालन करें।

 
 
Facebook Comments