Wednesday 4th of November 2026 05:20:13 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Jul 2024 4:49 PM |   509 views

अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालयों में अनुबंधित वाहनों से ही भेजें-डीएम

संत कबीर नगर -जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। 
 
जिलाधिकारी ने जनपद में विद्यालयों द्वारा चलाये जा रहे वाहनों के सम्बन्ध में विभिन्न बिंदुओं पर ए0आर0टी0ओ0 से जानकारी लेते हुए कहा की वाहन स्वामियों को सूचित करते हुए वाहनों का फिटनेस सही करा ली जाय, जितने भी अनफिट वाहन है स्कूल में उनको नोटिस दिया जाए और अगर एक हफ्ते में फिटनेस न करायें तो उनका पंजीयन निरस्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा की 15 साल से पुराने वाहन अपना पंजीयन निरस्त करायें जो की अस्तित्व विहीन हो।
 
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हर क्लास में एक नोडल रोड सेफ्टी कप्तान हों जो बच्चों को रोड रूल्स के बारे में जानकरी दें । 18 वर्ष से कम आयु के छात्र अपने निजी वाहन से स्कूल न आयें और उनको स्कूलों में आने की अनुमति न दी जाये।
 
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया की ड्राइवर और परिचालक का चरित्र सत्यापन अवश्य हो और अभिभावक इस बात को खुद भी सुनिचित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को वाहन चालक का स्वास्थ्य फिटनेस की जाच करने हेतु निर्देशित किया तथा कहा की चालक के पास वैध आईडी अवश्य हो।
 
जिलाधिकारी ने बैठक के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों से अपील किया है कि अपने बच्चों को अनुबंधित वाहन/बस से ही विद्यालय में भेजे, अनाधिकृत रूप से चल रहे डग्गामार वाहनों अथवा टैक्सी से न भेजें। कोई भी वाहन अनाधिकृत रूप से बच्चों को न ले जाए, सारे वाहनों का स्कूलों से अनुबंध होना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने अनधिकृत रूप से बच्चों को ले जाने हेतु टेंपो, ऑटो, मैजिक इत्यादि वाहनों पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा पूर्णतः प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
 
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, टीएसआई परमहंस, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित वाहन स्वामी आदि उपस्थित रहे
Facebook Comments