Saturday 7th of November 2026 02:01:39 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Jul 2024 4:33 PM |   549 views

उत्तर प्रदेश के क्रांतिवीर विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

गोरखपुर -राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) नीना थापा इण्टर काॅलेज, कूड़ाघाट गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की जयन्ती के अवसर पर जूनियर एवं सीनियर वर्ग के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन उक्त विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।

लगभग 2 घंटे तक चली चित्रकला प्रतियोगिता के उपरांत निर्णायक के बतौर श्रीमती पूजा सिंह द्वारा बच्चों द्वारा बनाये गए चित्रों का निरीक्षण कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दो-दो सांत्वना पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।

तदोपरान्त काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ0 के0के0 श्रीवास्तव एवं राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर के उप निदेशक डाॅ0 यशवन्त सिंह राठौर द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिया गया। साथ ही चयनित अन्य 05-05 प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

सीनियर वर्ग के विजेता प्रतिभागियों में प्रथम स्थान रोशनी, द्वितीय स्थान अराधना निषाद, तृतीय स्थान तन्नू कुमारी तथा दो सान्त्वना पुरस्कार क्रमशः सोनल एवं नाजिया खातून ने प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग के विजेता प्रतिभागियों में प्रथम स्थान रीतिका सहानी, द्वितीय स्थान आस्था मौर्या, तृतीय स्थान विष्णु विश्वकर्मा तथा दो सान्त्वना पुरस्कार क्रमशः दीपशिखा चैहान एवं जैनब खातून ने प्राप्त किया।

पुरस्कार वितरण से पूर्व राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 यशवंत सिंह राठौर, तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकगण द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद के तस्वीर पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।  

अपने उद्बोधन में संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 यशवन्त सिंह राठौर ने कहा कि सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर उक्त चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उत्तर प्रदेश के क्रांतिवीरों पर बड़े ही सुन्दर चित्र बनाये। संग्रहालय विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों में विभिन्न प्रतियोगितओं के माध्यम से उनके प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।

उक्त अवसर पर संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 यशवन्त सिंह राठौर ने संग्रहालय की ओर से उक्त काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ0 के0के0 श्रीवास्तव एवं निर्णायक पूजा सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Facebook Comments