Thursday 6th of August 2026 08:03:24 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Jul 2024 5:28 PM |   446 views

ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव से वृक्ष ही बचाएंगे-विनोद मोहन

पौधे जीवन के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।इनका महत्व इसी से समझा जा सकता है कि धरती पर जीवन का पहला लक्षण वनस्पति के रूप में ही प्रकट हुआ।वनस्पति के बाद ही धरती पर एक कोशिकीय जीव का विकास हुआ।

उपरोक्त विचार प्रो विनोद मोहन मिश्र प्राचार्य बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर ने एन एस एस द्वारा “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण के अवसर पर कही। उन्होंने  बताया कि आओ वृक्ष बचाएं हम, क्योंकि सांसे हो रहीं है कम। ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव से वृक्ष ही बचाएंगे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ गौरव तिवारी, डॉ निगम मौर्य, डॉ पारस नाथ, डॉ जितेन्द्र कुमार मिश्र समेत डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, योगेश पाल सिंह,आशुतोष कुशवाहा, अजीत शुक्ला, अखिलेश पाण्डेय,संजय गोंड, प्रफुल्लचंद गोंड आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments