Tuesday 22nd of September 2026 05:43:27 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Jul 2024 5:17 PM |   672 views

भोजपुरी अध्ययन केंद्र की स्थापना से भोजपुरी का बढ़ेगा सम्मान : डॉ राकेश श्रीवास्तव

गोरखपुर-भोजपुरी एसोशियेशन ऑफ़ इंडिया “भाई “ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय संयोजक शिवेंद्र पांडेय  ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्व विद्यालय में भोजपुरी अध्ययन केंद्र के स्थापना के निर्णय पर आज कुलपति प्रो पूनम टंडन एवं हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो दीपक प्रकाश त्यागी से भेंट कर उन्हें बधाई दी ।

राकेश ने कहा कि बहुत दिनों से भोजपुरी अध्ययन केंद्र की आवश्यकता थी | जिसमें भोजपुरी के संस्कृति , साहित्य और संस्कार से नई पीढ़ी को जोड़ा जा सके , यह कार्य वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में पूरा होने जा रहा है| इस पुनीत कार्य में जो भी सहयोग होगा भोजपुरी एसोशियेशन ऑफ़ इंडिया “भाई “ तत्पर रहेगा ।

Facebook Comments