Tuesday 22nd of September 2026 05:40:07 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jul 2024 5:06 PM |   477 views

UP के गोंडा में रेल हादसा, पटरी से उतरे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 5 डिब्बे

चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कम से कम 4-5 डिब्बे गोंडा के मोतीगंज पिकौरी गाँव  के पास पटरी से उतर गए। शुरुआती खबरों के मुताबिक, अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार चार एसी कोच बताए जा रहे हैं। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर हुआ। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हुए ट्रेन हादसे का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने बताया कि उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को उत्तर प्रदेश में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बारे में जानकारी दी गई है। वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं और असम सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने कहा कि रेलवे की मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यह दोपहर करीब 2.37 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 4-5 डिब्बे पटरी से उतर गया। 

Facebook Comments