“अपनी माँ के नाम पर एक वृक्ष अवश्य लगाये -अलका सिंह
देवरिया – आज विधायक देवरिया सदर डॉ शलभ मणि , नगर पालिकाध्यक्ष अलका सिंह के संयोजकत्व में पालिका अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी के निर्देशन में पुरवा स्थित इंडस्ट्रियल स्टेट के उत्तरी पटरी पर विविध रंगों वाले गुलमोहर के 6 वृक्ष लगाये गये |
अलका सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के परिदृश्य में पर्यावरण के संरक्षण के निमित्त हमे पांच से छ करोड़ वृक्ष लगाने होंगें |एक वृक्ष सौ पुत्रो के समान होता है |उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस बरसात में “अपनी माँ के नाम पर एक वृक्ष अवश्य लगाये और इसके लिए दूसरो को भी प्रेरित करें|पीपल,पाकड़ व बरगद का वृक्ष प्राणी जगत के लिए बड़ा ही उपयोगी है |हमे फलदार वृक्ष भी लगाने चाहिए |
इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह,जितेन्द्र प्रताप राव, दिवाकर मिश्र , संजय सिंह ,अंकुर राय ,सुनील सिंह,मनीष सिंह,के साथ-साथ सभासद अजय कुमार ,रमेश मल्ल, सौरभ तिवारी ,मनोज गोयल ,नृपेन्द्र त्रिपाठी उर्फ़ राणा ,प्रियंका वर्मा ,सफाई निरीक्षक श्रध्दानंद ,राज प्रताप सिंह ,अरुण सिंह ,सफाई नायक विनोद व मृत्युंजय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |