Sunday 20th of September 2026 06:48:17 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Jun 2024 5:56 PM |   456 views

हेमंत सोरेन को मिली जमानत, 148 दिनों के बाद जेल से बाहर आए

रांची- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रोगन मुखोपाध्याय की सिंगल बेंच ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाॅड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी है। सोरेन 148 दिनों के बाद जेल से बाहर आए हैं। तथ्यों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के सभी आरोप आधारहीन हैं। जेल से बाहर आने के बाद सोरेन ने कहा कि जब आप कोर्ट के आदेश को पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि मेरे खिलाफ किस प्रकार का षड़यंत्र रचा गया।

जेल से निकलने के बाद हेमंत सीधे अपने पिता शिबू सोरेन के आवास पहुंचे। हेमंत ने अपने पिता व मां से आशीर्वाद लिया। हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद अब 2024 झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को बल मिलेगा। साथ ही हेमंत के चहरे पर चुनाव भी लड़ा जाएगा। हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

लोकसभा चुनाव में तो वह जेल में थे ,फिर भी इंडिया ब्लॉक झारखंड में आदिवासी सुरक्षित पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। झारखंड का विधानसभा चुनाव एनडीए के लिए भी महत्वपूर्ण है तो इंडिया ब्लॉक के लिए भी कम जरूरी नहीं है। एनडीए चाहेगा कि झारखंड सरकार पर फिर से वह काबिज हो तो इंडिया ब्लॉक सरकार रिपीट करने की हर संभव कोशिश करेगा। लोकसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने मोर्चा संभाल कर हेमंत सोरेन की कमी को पूरा करने की पूरी कोशिश की।

हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं अदालत और न्यायपालिका को धन्यवाद देती हूं।

Facebook Comments