Saturday 7th of November 2026 07:54:03 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Jun 2024 3:16 PM |   454 views

एमओयू के तहत बस अड्डों पर स्थापित किए जाएंगे 100 वाटर कूलर

लखनऊ:-यात्रियों को आरामदायक यात्रा के साथ ही बस अड्डों पर भी उन्हें सभी तरह की सुविधाएं देने के लिए परिवहन निगम ने बुधवार को भारत पेट्रोलियम कंपनी के साथ एक एमओयू किया है। इसके तहत परिवहन निगम के 100 बस स्टेशनों पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे। वाटर कूलर लगने के बाद यात्रियों को स्वच्छ एवं ठंडा पानी 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम एवं भारत पेट्रोलियम कंपनी के मध्य 100 बस स्टेशनों पर वाटर कूलर लगाने हेतु होटल ताज मे एमओयू साइन किया गया। एमओयू हस्ताक्षरित करते समय परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर, अपर प्रबंध निदेशक प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक राजीव आनंद तथा सभी प्रधान प्रबंधक उपस्थित थे। भारत पैट्रोलियम की तरफ से राहुल टंडन, बिजनेस हेड मनोज मेनन उपस्थित थे।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि बस स्टेशन पर 100 वाटर कूलर लगने के उपरांत यात्रियों को स्वच्छ एवं ठंडा पानी 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। बीपीसीएल द्वारा यह कार्यवाही कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) उत्तरदायित्व के अंतर्गत की गई है। यह वाटर कूलर 80 लीटर पानी की क्षमता के होंगे।

उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी बीपीसीएल परिवहन निगम के साथ जुड़कर अन्य क्षेत्र में कार्य करेगा। उल्लेखनीय है कि मै. बीपीसीएल द्वारा परिवहन निगम में डीजल आपूर्ति का कार्य अन्य कंपनियों के साथ-साथ प्रारंभ किया गया है।

Facebook Comments