Saturday 7th of November 2026 07:44:38 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Jun 2024 3:11 PM |   554 views

अवैध कब्जा हटाने को लेकर अमरण अनशन शुरु किया

कुशीनगर:- खड्डा तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा नरकहवा के 9 भूमिहीन पट्टेदारों ने अवैध कब्जा हटाने को लेकर सम्बन्धित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नही होने पर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के समीप बैठक कर अमरण अनशन शुरु कर दिया है।

खबर लिखे जाने तक अनशन स्थल पर कोई सम्बन्धित अधिकारी नही पहुंचा था। वही अनशनधारी शिकायत पत्र की निस्तारण की मांग कर रहे है। उक्त ग्राम सभा के नरकहवा निवासी पट्टाधारी शारदा प्रसाद पुत्र मंगल, गुलाब पुत्र लकडू, बालबोध पुत्र रामौतार, गनेश पुत्र धर्मू, रामदास पुत्र चौथी, बिहारी पुत्र जद्दू, रामसेवक पुत्र झपसी, ताहीर पुत्र नेऊर, लल्लू पुत्र रामौतार ने बताया कि 1984,1987 व 1993 में 93 भूमिहीन लोगों को कृषि योग्य पट्टा दिया गया।

उसकी कब्जा भी प्रशासन द्वारा करा दिया गया, लेकिन फिर दबंगों द्वारा उक्त पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। जिसको लेकर लगातार सम्बंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से गुहार लगा रहे है। लेकिन उनके द्वारा केवल आश्वासन व टालमटोल किया जा रहा है। जिसको लेकर पट्टेदारों ने एसडीएम, डीएम समेत मण्डलायुक्त, प्रमुख सचिव व मुख्यमंत्री उप्र को शिकायत पत्र देकर 25 जून तक अवैध कब्जा हटाने की मांग किया था।

लेकिन 25 जून तक प्रशासन द्वारा अवैध कब्जाधारियों के विरोध कोई कार्रवाई नही होने पर निराश होकर प्राथमिक विद्यालय के समीप बुद्धवार को 9 भूमिहीन पट्टेदारों ने अमरण अनशन शुरु कर दिया है।

Facebook Comments