Sunday 20th of September 2026 10:20:16 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Jun 2024 5:39 PM |   535 views

खेत में फंदे से लटकता अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

गोण्डा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कचनापुर में सोमवार को अचानक हार्ट अटैक आने से विनोद कुमार सिंह उर्फ “ननके भैया” 42 , की मौत हो गई। विनोद की असामयिक मृत्यु से क्षेत्र का हर व्यक्ति स्तब्ध रह गया। बताते हैं कि, मृत्यु से कुछ ही देर पहले ही युवक अपने गांव नेपाल पुरवा से बगल के गांव गया था और वहां लोगों से मिलकर स्वस्थ रुप से अपने घर पहुंचा था,जहां देखते ही देखते उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मृत्यु हो गई।

इस घटना की सूचना के बाद उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। विनोद के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चियां व एक बच्चा है। मृतक विनोद गांव में हर व्यक्ति के दुःख सुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। विनोद की आकस्मिक मृत्यु से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

Facebook Comments