Sunday 21st of June 2026 05:02:05 AM

Breaking News
  • प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को जारी करेंगे पी. एम.किसान निधि की 23 वी किस्त|
  • उत्तराखंड में AICC प्रभारी कुमारी शैलैज़ा का कदा सन्देश चुनाव लड़ना है तो पद छोडो |
  • दिल्ली हरियाणा में नकली घी के अंतर्रजीय नेट्वर्क का भंडा -फोड़|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Jun 2024 5:01 PM |   599 views

एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा

कुशीनगर -जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कसया के परिसर में दिनांक: 20.06.2024 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्त्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेगें।

इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियां प्रतिभाग करेगी। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कसया, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है।

Facebook Comments