Wednesday 4th of November 2026 01:13:22 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jun 2024 4:44 PM |   359 views

मेड़ काटने के विवाद में सगे भाई की हत्या

बाराबंकी। जिले के एक गांव में आज खेत की मेड़ काटने को लेकर एक ही परिवार के दो सगे भाइयों के परिवारों में जमकर बवाल और मारपीट हुई। मारपीट इतनी जबरदस्त हुई कि इसमें एक भाई की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें रेफर कर दिया गया।

पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटियारा से जुड़ा है। जहां खेत की मेड़ काटने को लेकर दो सगे भाइयों का परिवार आपस में भिड़ गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे और ईंट गुम्मे चले। इसी दौरान खेत में पिपरमेंट खींचने ले लिए इस्तेमाल होने वाला अंगुसा पड़ा हुआ था, जिससे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिससे बुरी तरह घायल हुए ग्राम कटियारा निवासी एक भाई 60 वर्षीय सहजराम पुत्र लेखरामदीन की मौत हो गई।

जबकि मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। जिनमें सहाजराम के पुत्र 17 वर्षीय हरिओम और 32 वर्षीय लवकुश शामिल हैं। जबकि दूसरे भाई 55 वर्षीय कीढ़ीलाल और उनके पुत्र 26 वर्षीय हरीशचंद्र और 22 वर्षीय भूपेंद्र घायल हैं। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। जहां लवकुश और हरिश्चंद्र को गंभीर हालत के चलते सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक पाठक, कोतवाल रत्नेश पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया है।

सीओ आलोक पाठक ने बताया कि कटियारा गांव में दो सगे भाइयों के परिवार के बीच विवाद हुआ है। मारपीट में एक भाई की मौत हो गई है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। साथ ही बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Facebook Comments