Wednesday 4th of November 2026 05:03:27 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jun 2024 6:24 PM |   391 views

गोण्डा 8 थानो के प्रभारियों समेत 11 का स्थानांतरण

गोंडा । पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को आठ थाना प्रभारियों समेत ग्यारह निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित कर दिया।

स्थानांतरित होने वाले थानेदारों में तरबगंज से समशेर बहादुर सिंह को हटाकर पुलिस लाइन, इटियाथोक सें विवेक त्रिवेदी को हटाकर जन शिकायत,दुर्गविजय सिंह को तरबगंज का प्रभार, प्रदीप कुमार शुक्ल को परसपुर से इटियाथोक, वेदप्रकाश शुक्ल को धानेपुर से कौड़िया का प्रभार,नरेंद्र राय को चुनाव सेल से उमरीबेगमगंज, कमलाकांत त्रिपाठी को जन शिकायत से खरगूपुर, सुनील सिंह को सर्विलांस सेल से धानेपुर, दिनेश सिंह को खरगूपुर से परसपुर,अंकुर वर्मा कौड़िया से जनसूचना, संजीव वर्मा को उमरीबेगमगंज से पुलिस लाइन भेजा गया है। कार्यालय सूत्रों के मुताबिक अभी और भी तबादले संभावित हैं।

Facebook Comments